सेवा में
श्रीमान रक्षा मंत्री (राजनाथ सिंह ) प्रधानमंत्री ( नरेंद्र मोदी) गृह मंत्री ( अमित शाह)
विषय _ अग्निपथ योजना ( TOD) वापस लेने के संबंध में
महोदय
मैं आपसे यही कहना चाहूंगा की ये जो आपने अग्निपथ योजना लागू किया है वो वापस ले ले ताकि बहुत सारे अपने भारत देश के नौजवान इसी पर आश्रित था आपको पता होना चाहिए की बहुत सारे नौजवान आत्महत्या कर लिया है आप तो सब प्राइवेट कर ही दिए लेकिन सेना भर्ती को मत कीजिए क्योंकि भारत के 75% नौजवान इसी पर आश्रित था आप ही बताइए की कौन अपने बच्चे को 4 साल के लिए गोली खाने के लिए बॉर्डर पर भेजेगा । सभी माता पिता अपने बच्चे से उम्मीद रखे है अगर उन बच्चो को उम्मीद पूरी नहीं होगी तो क्या करेंगे आत्महत्या को छोड़कर कुछ कर ही नहीं सकते । क्योंकि कितने बच्चे अपने माता पिता से वादा कर बैठे है जी हां अगर नही वापस लेना हैं तो मत लो लेकिन आपके जितने भी संसद विधायक है उनलोगो के भी कार्यकाल को घटाकर 1 साल कर दिया जाय और पेंशन भी रद्द किया जाय ।आप तो एक सभी सरकारी संपत्ति को निजीकरण कर दिए बेरोजगारी के चलते भी प्रतिदिन बहुत सारे लोग मर रहे है आपको ये भी बात को सूचित कर दू की शायद बॉर्डर पर हमारे आर्मी के जवान नही रहते तो शायद हमलोग शांति से अपने घरों में अच्छा से नही रह पाते ।आप ही बताओ आज तक किसी उद्योगपति राजनेता के बच्चे सेना में नही गया है सेना में कौन जाता है मध्यम वर्गीय परिवार और गरीब परिवार के बच्चे जाते है हम पूरे भारत के नौजवान के आपसे यही विनती है की अग्निपथ योजना वापस ले और पुराने रूल नियम से फिर शुरुवात करे
उम्मीद है की आप सभी अग्निपथ योजना को वापस लेंगे
।
धन्यवाद 🙏🙏

0 Comments