Nupur Sharma Controversy: नूपुर शर्मा का पुतला फंदे से लटकाया, कर्नाटक के बेलगाम में हुआ भारी विरोध
Nupur Sharma: नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन ने काफी तूल पकड़ लिया है। कर्नाटक के बेलगाम शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक कुछ अराजक तत्वों ने नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फंदे से लटका दिया गया।
Nupur Sharma: बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन ने काफी तूल पकड़ लिया है। कर्नाटक के बेलगाम शहर में फोर्ट रोड स्थित मस्जिद के नजदीक कुछ अराजक तत्वों ने नुपुर शर्मा के पुतले को सरेआम फंदे से लटका दिया गया। इसके बाद उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही वहां पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया गया।
नगर निगम ने उतारा नूपुर शर्मा का पुतला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हरकत से लोगों में आक्रोश की भावना पैदा हो सकती थी। इससे उस पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण भी हो सकता था, लिहाजा पुलिस ने नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर तुरंत वहां से पुतला हटा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ समुदायों के बीच में द्वेष भावना पैदा करने और सामाजिक शांति को भंग करने के संबंधी धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में नूपुर शर्मा और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल को पांच जून को निलंबित कर दिया था।
जान से मारने की धमकी पर मिली नूपुर शर्मा को सरक्षा
आपको बता दें कि नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ कुछ मुस्लिम देशों ने भी अच्छा-खासा विरोध जताया था। दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा द्वारा दर्ज शिकायत के बाद उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया कराई है। शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि उनके द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया था।
nupur sharma| Nupur sharam case|nupur sharma wikipedia| nupur sharma age|nupur sharma instagram |nupur sharma father | what was nupur sharma speech| nupur sharma twitter

0 Comments