Sidhu Moose wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, लारेंस बिश्‍नोई गुट ने ली जिम्‍मेदारी

Latest update

Sidhu Moose wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, लारेंस बिश्‍नोई गुट ने ली जिम्‍मेदारी

 Sidhu Moose wala Murder: मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या, लारेंस बिश्‍नोई गुट ने ली जिम्‍मेदारी

Sidhu Moosewala Murder पंजाब के जाने-माने गायक सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मार कर हत्‍या कर दी गई है। हमलावरों ने उन पर तबाड़तोड़ गाेलियां चलाईं। हमले में दो लोग जख्मी भी हुए हैं। घटना मानसा जिले में हुई है।

जेएनएन, मानसा। अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala-Shubhdeep Singh Sidhu) की हत्या से पंजाब में हड़कंप मच गया है। उन पर मानसा के जवाहरके गांव में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला पर करीब 30 गोलियां दागी गईं। पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्‍यर की जिम्‍मेदारी लारेंस बिश्‍नोई ग्रुप ने ली है।

दूसरी ओर, आप के विधायक सौरभ भारद्धाज ने कहा कि जब हत्या हुई वह बिना अपनी सुरक्षा के अपनी प्राइवेट गाड़ी में कहीं जा रहे थे। हम लोग जांच कर रहे हैं कि कहीं उनके साथी ही इस घटना में तो शामिल नहीं थे क्योंकि सिर्फ उनको ही पता था कि सिद्धू मूसेवाला बिना सुरक्षा के हैं।

💬💬


फरीदकोट के आइजी पीके यादव ने कहा कि हमलावर अपनी गाड़ी छोड़कर भागे हैं। हमें कुछ सुराग मिले हैं जिस पर हम तहकीकात कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसमें गिरफ़्तारियां कुछ मिलेंगी। हमने SIT भी गठित की है जो रोज़ इस मामले में जांच करेंगी।


मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हत्या बाद शहर व जिले की दोनों जेलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। सेंट्रल जेल में बंद बिश्नोई गैंग के दो सदस्यों को बाकियों से अलग कर दिया गया है। सेंट्रल जेल में पहले ही अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बंद होने से अलर्ट चल रहा था, लेकिन मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments