Lata Mangeshkar Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

Latest update

Lata Mangeshkar Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

 स्वर कोकिला लता मंगेशकर का हुआ निधन | Lata Mangeshkar

Lata Mangeshkar Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत


सार

हिंदी सिनेमा जगत के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर ले कर आई। सरस्वती पूजा के अगले ही दिन सरस्वती का स्वर और गान थम गया।  महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।



विस्तार

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।


कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए

अपने लगभग 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था। तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।


इस वजह से हुआ लता मंगेशकर का निधन

ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Post a Comment

0 Comments