Jio को झटका : 3 महीने में जिओ के 84 लाख कस्टमर कम हुए, BSNL में 24 लाख लोगों की घर वापसी

Latest update

Jio को झटका : 3 महीने में जिओ के 84 लाख कस्टमर कम हुए, BSNL में 24 लाख लोगों की घर वापसी

 Jio को झटका : 3 महीने में जिओ के 84 लाख कस्टमर कम हुए, BSNL में 24 लाख लोगों की घर वापसी

BSNL का नया तगड़ा आफर, एयरटेल-रिलायंस से वापसी करने वाले कस्टमर को फ्री में बीएसएनएल 5 GB डाटा दे रहा है. जानकारी बता दें कि बीते साल 2021 में निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में 20-25 फ़ीसदी तक का इजाफा किया था. तभी से लोग सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं. हालांकि कुछ लोग बीएसएनल में वापसी कर रहें है.

ताजा जानकारी के आधार पर जियो ने इस तिमाही करीब 1 करोड़ 20 लाख नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा. सिम कंसोलिडेशन के प्रयासों के चलते जियो ने उन ग्राहकों को लिस्ट से हटा दिया है, जो जिओ की सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे. इसी कारण के चलते तिमाही में जियो की कुल उपभोक्ता संख्या में 84 लाख ग्राहकों की कमी आई है. अगर जिओ के कुल उपभोक्ताओं की बात करें तो 42 करोड़ 10 लाख के लगभग है. साथ ही जिओ फाइबर के ग्राहकों की संख्या 50 लाख के अधिक हो गई है

जिओ, वोडाफोन-आइडिया एयरटेल के रिचार्ज प्लान महंगे होने के कारण BSNL ने अपना नया मास्टरस्ट्रोक चला है. बीएसएनएल के सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए ट्वीट के मुताबिक BSNL नए ग्राहकों को 5 जीबी तक डाटा फ्री दे रहा है. बीएसएनएल के चले इस मास्टरस्ट्रोक की वजह से दूसरी नीति कंपनियां भी इसका तोड़ निकाल निकालने में जुट गई है.

बिहार बीएसएनल संचार ने 2 लाख लोगों को सिर्फ 1 महीने के भीतर जोड़ा है. जो कि देश में सर्वाधिक नए ग्राहक जोड़ने वाला राज्य है. जब दूसरी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान में 20 से 25 फ़ीसदी इजाफा किया. लेकिन बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज प्लान रेट में अभी तक कोई इजाफा नहीं किया है. यह जानकारी BSNL बिहार दूरसंचार परिमंडल के CGM देवेंद्र सिंह ने दी.
उन्होंने जानकारी दी कि पूरे देश भर में बीएसएनएल ने 25 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है. वहीं बिहार दूरसंचार परिमंडल ने 200000 नए ग्राहकों को सिम सेल के जरिए जोड़ा है. जो आंकड़ों के हिसाब से देश में सर्वाधिक है. देवेंद्र सिंह ने बताया कि नवंबर व दिसंबर 2021 में 61201 एवं 2 लाख नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े हैं.

Post a Comment

0 Comments