Diwali 2021 Date: जानिये- इस साल कब है दीवाली का त्योहार, तारीख और पूजा का टाइमिंग भी नोट कर लें
नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक दीवाली का इंतजार करोड़ों भारतीयों को बड़ी बेसब्री से रहता है। तकरीबन 2 महीने पहले से ही लोग एक-दूसरे से पूछना शुरू कर देते हैं कि दीवाली कब है? तो हम इस स्टोरी में बता रहे हैं कि हिंदुओं का प्रमुख त्योहार दीवाली इस साल कब मनाया जाएगा और क्या होगा पूजा का टाइमिंग और क्या होगी पूरी विधि।
4 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी दीवाली
हिंदुओं की मान्यता के अनुसार, दीवाली का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अमावस्या की तारीख को मनाया जाता है। इस तरह इस साल कार्तिक अमावस्या की तारीख 4 नवंबर (बृहस्पतिवार) को है। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पिछली बार यानी वर्ष 2020 में लोगों ने दीवाली बेहद सतर्कता के साथ मनाई थी। कुछ ऐसी ही स्थिति इस बार भी रहेगी, ऐसे में कोरोना के चलते लोगों सावधानी से दीवाली मनानी चाहिए।
लक्ष्मी की पूजा
दीवाली का त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला माना जाता है, इसलिए दीये की रौशनी से शहर के शहर नहा जाते हैं। वहीं, इससे भी जरूरी है दीवाली पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी जी की पूजा। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, दीवाली पर लक्ष्मी की पूजा किए बिना त्योहार अपूर्ण ही रहता है। इससे घर में धन धान्य की वृद्धि होती है।
पूजा विधि
स्नान के साथ पूजा स्थल की सफाई जरूर हो। इसके बाद श्रीगणेश के साथ-साथ लक्ष्मी, सरस्वती जी के साथ कुबेर की भी पूजा करें। ज्यादातर लोग इस दिन लक्ष्मी की पूजा करने के साथ आरती भी गाते हैं। वहीं, कुछ लोग ऊं श्रीं हूं नम: का 11 बार या एक माला का जाप करते हैं। देवी सूक्तम का भी पाठ किया जाता है। पूजा के दौरान लोग लक्ष्मी जी के चरणों में अनार के अलावा, सिंघाड़ा और श्रीफल का भोग भी लगाते हैं। पूजा के दौरान लक्ष्मी को सीताफल को भोग भी लगाया जाता है। कुछ इलाकों में दीवाली की पूजा पर ईख और गुड़ भी लक्ष्मी जी को अर्पित करते हैं। लक्ष्मी को अर्पण के दौरान मिठाई आदि भी रखी जाती है।
0 Comments