खास बातें
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के शरीर पर कोई चोट नहीं आई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार ने मुंबई पुलिस को बताया है कि उनकी मौत में कोई साजिश नहीं है। वे नहीं चाहते कि एक्टर की मौत को लेकर अफवाह उड़े। परिजन अभी भी कूपर अस्पताल में पीएम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस के मताबिक सिद्धार्थ शुक्ला की तबियत सुबह 3 से 3.30 बजे के करीब खराब होने लगी थी। उन्हें बैचेनी और सीने में दर्द हो रहा था। उन्होंने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी थी। उनकी मां ने उन्हें पानी पियाला और सुला दिया। जिसके बाद सुबह सिद्धार्थ शुक्ला नहीं उठे।
03:27 PM, 02-SEP-2021
कई सितारे सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे हैं। आसिम रियाज, हिमांशी खुराना, राहुल महाजन, आरती सिंह समेत कई कलाकार उनके घर पहुंचे हैं।
03:01 PM, 02-SEP-2021
सलमान खान ने भी शोक व्यक्त किया
बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "बहुत जल्दी चले गए सिद्धार्थ...आपकी कमी खलेगी। परिवार के प्रति संवेदना।''


0 Comments